भोपालमध्य प्रदेश

15 फरवरी से बंद होगा चोपरा फाटक, अब इन रास्तों से तय होगा सुखी सेवनिया का सफर

15 फरवरी से बंद होगा चोपरा फाटक, अब इन रास्तों से तय होगा सुखी सेवनिया का सफर

​भोपाल, यश भारत। निशातपुरा और सुखी सेवनिया के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल द्वारा चोपरा फाटक पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते 15 फरवरी 2026 से यह फाटक आम यातायात के लिए अनिश्चितकाल तक पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, चोपरा फाटक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और ट्रेनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। भविष्य की सुविधा और रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहाँ ओवर ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। काम के दौरान सुरक्षा और गति बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है।

​इन रास्तों का करना होगा उपयोग
​रेलवे ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर यात्रियों की सुविधा के लिए दो मुख्य वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
​चोपरा नाला – खेजरा बारामत अंडरपास: छोटे वाहनों और स्थानीय आवाजाही के लिए।
​भोपाल बायपास: भारी वाहनों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह सबसे सुगम रास्ता होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button