जबलपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 78641 स्टूडेंट्स को लैपटॉप की राशि की ट्रांसफर : अगले साल से CBSE टॉपर को भी मिलेंगे लैपटॉप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 78641 स्टूडेंट्स को लैपटॉप की राशि की ट्रांसफर : अगले साल से CBSE टॉपर को भी मिलेंगे लैपटॉप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा, अगले साल से CBSE बोर्ड के लिए भी लैपटॉप देने की योजना लागू करेंगे। यह घोषणा उन्होंने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह’ के दौरान की।

गुरुवार को CM ने प्रदेश के 78641 स्टूडेंट्स (MP बोर्ड) को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की। CM ने 196.60 करोड़ रुपए छात्र-छात्राओं के खातों में डाले। यह राशि 12वीं कक्षा में 75% या इससे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को मिली। स्टूडेंट्स के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए पैसा सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। हर स्टूडेंट को 25 हजार रुपए दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button