मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजी 1541 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में भेजी 1541 करोड़ की राशि
यश भारत, भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस दौरान, उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की।
बता दे कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके तहत हर महीने लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने योजना की सफलता पर खुशी जाहिर की और आगे भी किश्तें जारी रखने का आश्वासन दिया। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला रही है।







