भोपाल

राहुल गांधी पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव — “अपनी गरिमा का ध्यान रखें, जनता को भ्रमित न करें”

राहुल गांधी पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव — “अपनी गरिमा का ध्यान रखें, जनता को भ्रमित न करें”

यश भारत भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जब बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू हुआ है, ऐसे समय में राहुल गांधी हरियाणा चुनाव की बात उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बातें अब जनता के गले उतरने वाली नहीं हैं।

डॉ. यादव ने याद दिलाया कि राहुल गांधी पहले भी चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर चुके हैं, जिसकी सुप्रीम कोर्ट में धज्जियां उड़ चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और ऐसे बयानों से केवल जनता की समझ और मताधिकार का अपमान होता है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा मेरी तो यही सलाह है कि राहुल गांधी अपनी गरिमा का ध्यान रखें और ऐसी बातों से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता अब जागरूक है और वह विकास के मुद्दों पर ही अपना मत दे रही है, न कि झूठे बयानों से भ्रमित होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button