समत्व भवन में बच्चों मुख्यमंत्री ने क़ी मुलाक़ात, सुनीं समस्याएं

समत्व भवन में बच्चों मुख्यमंत्री ने क़ी मुलाक़ात, सुनीं समस्याएं
भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बच्चों के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान भवन परिसर बच्चों की हंसी और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके अनुभव जाने और पढ़ाई, खेल एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री क़ो जन्मदिन क़ी शुभकामनायें भी दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
इस स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद किया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम ने बच्चों और प्रशासन के बीच आत्मीयता का एक सकारात्मक संदेश दिया।







