जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मानस भवन महासम्मेलन में मचा बवाल , मंच पर घुसे युवक, किताबें फाड़ीं, फिर हुई जमकर मारपीट

विधायक ने कहा  सब कुछ पूर्वनियोजित

मानस भवन महासम्मेलन में मचा बवाल , मंच पर घुसे युवक, किताबें फाड़ीं, फिर हुई जमकर मारपीट

विधायक ने कहा  सब कुछ पूर्वनियोजित

जबलपुर। रविवार को मानस भवन में कुशवाहा जन जागृति एवं विकास समिति तथा सम्राट अशोक क्रांति सेना द्वारा आयोजित सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक जन चेतना महासम्मेलन में अचानक हंगामा मच गया। शांतिपूर्ण चल रहे कार्यक्रम का माहौल तब बिगड़ गया जब कुछ युवक अचानक कार्यक्रम स्थल में घुस आए।

 

मंच पर पहुंचकर टिप्पणी, बुक स्टॉल पर तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये युवक सीधे मंच तक पहुंच गए और वहां आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं। इसके बाद उन्होंने बुक स्टॉल पर रखी किताबों को फाड़ दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही इन युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और स्थिति बेकाबू होने लगी।

1763901060 WhatsApp Image 2025 11 23 at 5.28.34 PM

 

विधायक का गंभीर आरोप,सब कुछ पूर्वनियोजित, पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रही

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद युवक अंदर तक पहुंचे, जो यह संकेत देता है कि पूरा मामला  सोची-समझी रणनीति हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस युवकों को पकड़ने के बजाय यह जांच रही थी कि किताबों का स्टॉल लगाने की अनुमति थी या नहीं, जबकि बवाल सामने हो रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button