भोपाल

भोपाल में चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश , नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार 

भोपाल में चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश , नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार 

भोपाल, यशभारत। राजधानी  में राह चलते महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक चेन स्नेचिंग गिरोह का मिसरोद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई  मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹3 लाख बताई जा रही है।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
मिली जानकारी के अनुसार  घटना 6 अक्टूबर  को मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई थी। फरियादी  शशिबाला अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। सागर मल्टी हॉस्पिटल के सामने साइकिल ट्रैक पर  केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल सवार तीन लड़कों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  चेन लुट  के मामले में सबसे पहले आरोपी हनी नीलकंठ (22 वर्ष) को 10 अक्टूबर  को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हनी ने अपने साथी जीशान मिया (24 वर्ष) और एक नाबालिग  के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की बात कबूल की।   पुलिस ने तीनों औरतों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button