जबलपुरमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में जश्ने ईदमिलादुन्नबी की धूम

जगह जगह विविध कार्यक्रमों का आयोजन

जबलपुर,यशभारत। पैगम्बरे इस्लाम सारे आलम के लिए रहमत बनकर आए। आपने सारी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम दिया। आपकी दी गई शिक्षाओं का अनुशरण करके हर इंसान अपनी जिंदगी को सुधार सकता है। उक्त उद्‌गार मदरसा फैजाने गरीब नवाज सोसायटी समिति में हुसैन चौक नया मोहल्ला में ईद मीलादुन्नवी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हाफिज मोहम्मद इश्तियाक ने दिया। उन्होंने बताया कि मदरसे में छात्र-छात्राओं के कुरआन मुकम्मल होने पर उनकी दस्तारबंदी कर उन्हें इनामात से नवाजा गया। वस्त्र वितरण किये गये और उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की और तमाम देशवासियों को ईद मीलादुम्नवी की मुबारक पेश की।

इस अवसर पर फैजाने गरीब नवाज सोसायटी के समी मेम्बर और हुफफाजेकिराम व मोहल्ले के सभी बुजुर्गवार नौजवान मौजूद थे। उनका भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button