जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अनियंत्रित होकर कार पलटी एक की मौत. दो गंभीर पोड़ी पाटन मार्ग में सड़क हादसा

अनियंत्रित होकर कार पलटी एक की मौत. दो गंभीर

पोड़ी पाटन मार्ग में सड़क हादसा

 
जबलपुर यशभारत। पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौड़ी पाटन मार्ग में मादा ग्राम के पास आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। उक्त हादसा उस समय हुआ जब कार सवार सकरा ग्राम से अपने गांव जा रहे थे। 
इस सड़क दुर्घटना के संबंध में पाटन पुलिस की जानकारी देते हुए बताया कि मादा ग्राम निवासी 45 वर्षीय बेनी प्रसाद एवं उनका 22 वर्षीय पुत्र निखिल यादव एवं 48 वर्षीय रिश्तेदार मुन्ना यादव किसी काम से सकरा गांव गए हुए थे जब यह सभी कार सवार होकर अपने ग्राम मादा लौट रहे थे इसी दौरान मौड़ में उनका वाहन अनंत्रित हो गया और मार्ग किनारे जाकर पलट गया इस दुर्घटना की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए पहले पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बेनी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया वहीं दुर्घटना में घायल निखिल यादव एवं मुन्ना यादव को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया। पाटन पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button