देश

कर्क, सिंह और धनु राशि के जातको को आज मिलेगा उत्तम लाभ

वरिष्ठ योग का शुभ संयोग

यशभारत। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, आज के दिन खरना किया जाएगा।26 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और धनु राशि के जातको के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा और गुरु के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। जबकि आज चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध के होने से अनफा योग और सूर्य से तीसरे भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग का निर्माण होगा।

मेष राशि

आज रविवार का दिन मेष राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यावसायिक निर्णय लेते समय अपने विचारों को स्पष्ट रखना चाहिए। ऐसे में आपको भविष्य में काफी फायदा होगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज आप ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी और मतभेद हो सकती है। आज आपको अपने माता पिता की सेवा करने का भी अवसर प्राप्त होगा लेकिन आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। वैसे बिजनेस मे कमाई से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होग। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको मातृपक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज अपने काम में सफलता मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने भाइयों से कुछ खास मुद्दों पर सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपने अपने कारोबार में जो अपेक्षाएं रखी थीं, उनके पूरा न होने से आज आप निराश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेते हुए आपको आगे बढ़ना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी अनबन हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बिताएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज रविवार का शुभ और अनुकूल रहेग। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो वह परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का आपको पूरा ध्यान रखना होगा सकती है। यदि आज आपको कोई भी फैसला लेना है तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता नजर आ रहा है। आज आपकी संतान कुछ अच्छे काम करेगी जिससे आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज आपका राजनीतिक शिखर भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई के लिए कुछ किताबों की जरूरत पड़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आज आप अपने निजी संबंधों में खुशी पाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में भरपूर मुनाफ़ा होगा जिससे आपका मनोबल बढेगा। आज आप अपने पारिवारिक संबंधों में तालमेल और सहयोग बनाए रखेंगे। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। शाम के समय आज आप अपने परिजनों के साथ किसी कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक संपर्क का आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके कामकाज और कारोबार में आज तेजी से बदलाव होगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे, जिससे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे, लेकिन आपको अपने फैसले लेते समय अपने दिल की सुननी होगी और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में करा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप व्यवस्थाओं और परियोजनाओं को पूरा करेंगे। साथ ही आप आज सकारात्मक महसूस करेंगे। आपको नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। ऐसी कई संभावनाएं हैं जिन्हें आपको तलाशना होगा। नौकरी में शत्रु आपका काम बिगाड़ सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उनमें कमी आएगी। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दिखावा और घमंड भरी जिंदगी में सुधार करना होगा, नहीं तो आपके खर्चे आज बढ़ सकते हैं। आज आपको अपने निजी और पेशेवर मामलों में अधिक ऊर्जावान होकर और असंभव कार्यों को संभव कर साहस का परिचय देना होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी, जिससे आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान कू स्हत की ध्यान रखे, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज के दिन आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके कारोबार के लिए कोई नई डील ला सकता है। शाम के समय आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए इनका ध्यान रखना होगा। आज किसी से भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा अन्यथा विवाद कानूनी हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में पुराने टोटकों और पुराने तरीकों में सुधार करेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आपको नौकरी में किसी से कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी बात का बुरा न लगे। निजी संबंधों में आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। कामकाज में आज किसी अधिकारी के सहयोग से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के लिए कह रहा है कि आप अपने सामान का ध्यान रखकर काम करें। नौकरी में आज आपको पद प्रभाव का लाभ मिलेगेा। आपके विरोधी और शत्रु आज हावी रहेगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अपने कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिलने के आसार हैं, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज संतान आपके व्यवसाय में आपका साथ देगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आज आपको संतान से खुशी मिलेगी। आप आज फैमिली बिजनेस का लाभ ले पाएंगे। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव है तो दूर हो सकता है। आपको आज जोखिम वाले काम से बचकर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button