जबलपुरमध्य प्रदेश

BREAKING : जन्मदिन मनाने गए युवक की डूबने से मौत : जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया था…. 

सागर|  जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया युवक नहाते समय डूब गया। घटना में उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार विवेक पिता गोविंद यादव उम्र 18 साल निवासी मालरोड कलेक्टर बंगले के सामने कैंट का शुक्रवार को जन्मदिन था।

 

वह जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट घूमने गया था। जहां उन्होंने पार्टी की। कुछ देर बाद कुछ दोस्त वहां से चले गए। विवेक और उसके तीन-चार दोस्त राजघाट पर ही रुके रहे। शाम के समय विवेक राजघाट के गेट के सामने नदी पर बने कुंड में नहाने लगा।

तभी गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। दोस्तों ने देखा तो आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। लेकिन तब तक विवेक पानी में समां गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू कर विवेक के शव को पानी से बाहर निकाला। गोपालगंज पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मर्ग कायम कर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button