BREAKING : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 की मौत, कई घायल, : अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मृतकों के परिवारजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

दमोहlजिले के मगरोन थाना क्षेत्र के समीप फतेहपुर चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से अब तक चार की मौत और कई गंभीर रूप से घायल हो गएl इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया lघायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है, तो वहीं एक दर्जन से अधिक घायलों का इलाज हटा अस्पताल में जारी हैl घायल श्रद्धालुओं को देखने कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट करते हुए समुचित इलाज के दिशा निर्देश दिए । मृतको और घायलों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जानकारी अनुसार फतेहपुर चौकी से श्रद्धालु ट्राली में भरकर ले जाया जा रहे थे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई l ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आए4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई यह मंजर जिसने भी देखा वह दहशत में आ गयाl फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैl पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कर रही है मामले की जांच जारी हैl
घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे कलेक्टर, घटना को बताया अत्यंत दुखद
दमोह जिले के पथरिया के ग्राम घूघस से जटाशंकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुए हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु:खद है।
– कलेक्टर सुधीर कोचर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिवारजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।







