जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग न्यूज * जीसीएफ के हीट ट्रीटमेंट सेक्सन में भड़की आग 

Breaking News * Fire broke out in the heat treatment section of GCF

*ब्रेकिंग न्यूज *

जीसीएफ के हीट ट्रीटमेंट सेक्सन में भड़की आग

खमरिया, व्हीकल फैक्ट्री से बुलाये गये फायर ब्रिगेड

 

जबलपुर यश भारत। शहर में स्थित सबसे पुरानी फैक्ट्री जो गन केरिज फैक्ट्री (जीसीएफ)के नाम से जानी जाती है। वहां शाम के समय  तेल से भरे टेंक में आग लग गई।आग इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाने के लिए न केवल जीसीएफ के फायर टेंडर अपितु खमरिया, व्हीकल फैक्ट्री से भी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।खबर लगते ही सीजीएम राजीव गुप्ता सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरी स्थिति पर नजर रखे रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार फील्ड गन शाप (एसजीएस) के हीट ट्रीटमेंट विभाग में तोपों के पुर्जों को हार्ड करने के लिए ओवर हेड क्रेन के माध्यम से तेल से भरे टेंक में डुबाया जाता है। समझा जाता है कि संभवतः क्रेन अधबीच में रुक गई होगी। चूंकि पुर्जों का तापमान 7 सौ से 8 सौ डिग्री के आसपास रहता है। जिसके चलते तेल टेंक में आग लग गई होगी। पहले तो जीसीएफ के फायर ब्रिगेड ने आग को कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए खमरिया और व्हीकल फैक्ट्री से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।खबर है कि सीजीएम ने आग लगने की परिस्थितियों के आंकलन के लिए बोर्ड आफ इंक्वायरी गठित कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button