जबलपुरमध्य प्रदेश

BREAKING : आसमान से गिरी आफत,आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी कि मौत,पति घायल

खेत मे काम करते समय हुआ हादसा,सादकसिवनी ग्राम के समीप की घटना

सिवनी यश भारत-जिले के छपारा नगर से पांच किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज मार्ग 44 फोरलेन पर स्थित सादकसिवनी गांव में एक हादसा हो गया। जहां खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय आकाशीय बिजली गिरने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सादकसिवनी और रणधीर नगर के बीच स्थित खेत में मीरज पुत्र झनकलाल पंचेश्वर उम्र 48 वर्ष व उसकी पत्नी मनीता पंचेश्वर 35 वर्ष गए थे। जहां खेत में कीटनाशक दबा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली खेत पर गिरी। इसकी चपेट में आने से मनीता पंचेश्वर की मौके पर मौत हो गई। वहीं मीरज पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका व घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। मृतक मनीता पंचेश्वर के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फ़िलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। छपारा थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि खेत पर काम करते समय आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और एक व्यकि घायल हो गया। फिलहाल जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button