जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : बाघ ने किया दो वृद्धों पर हमला, बुरी तरह घायल :  कान्हा की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भेजा, स्थिति खतरे से बाहर

मंडला lकान्हा टाईगर रिजर्व से लगे क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की दस्तक आए दिन होती हैं। जिसके कारण यहां रहने वाले ग्रामीणों में दहशत रहती हैं। रविवार को कान्हा पार्क के परिक्षेत्र गढ़ी बफर जोन में दो वृद्ध ग्रामीणों पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले से दोनों वृद्ध घायल हो गए। बाघ के मूवमेंट की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने कान्हा पार्क प्रबंधन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

 

बाघ द्वारा दो वृद्धों पर हमला करने की जानकारी मिलते ही तत्काल कान्हा पार्क प्रबंधन की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दोनों घायल वृद्ध फिलहाल खतरें से बाहर है। जानकारी अनुसार कान्हा टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र गढ़ी बफर जोन बीट गढ़ी के डेयरी फार्म के समीप काशमीरी नाला के पास रविवार को दोपहर करीब एक बजे एक बाघ ने सुअर का शिकार किया।

 

इसी दौरान नुनकाटोला निवासी दो व्यक्ति हरेसिंह पिता गुहरासिंह मेरावी 60 वर्ष एवं सुरपसिंह पिता ज्ञानसिंह कुशरे 59 वर्ष वहां पहुंच गए। जहां बाघ ने दोनों को देखकर उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से नुनकाटोला निवासी दो ग्रामीण घायल हो गए। बाघ के हमले में एक व्यक्ति को सिर, कान और दूसरे व्यक्ति को कंधे में चोट आई है। बताया गया कि दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार केन्द्र गढ़ी में प्राथमिक उपचार के बाद कान्हा टाईगर रिजर्व की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया।

 

जहां चिकित्सक द्वारा ईलाज जारी है। चिकित्सक द्वारा दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। बताया गया कि उपचार के बाद ईलाज की राशि भी खाते में भेज दी जायेगी। क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक द्वारा घटना क्षेत्र का निरीक्षण कर हाथी दल एवं स्टाफ द्वारा संघन गश्ती कराई जा रही है। आस-पास के ग्रामों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App