देशमध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : प्रधान आरक्षक को थाना परिसर में मारी गोली, आरोपी फरार

Table of Contents

सतना।जैतवारा थाना परिसर में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। ड्यूटी समाप्त करने के बाद बैरक में खाना खाने बैठे प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पर एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी। घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

IMG 20250429 WA0038

बैरक में खाना खाते समय हुआ हमला

IMG 20250429 WA0039
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग थाना परिसर स्थित बैरक में निवास करते हैं। रात को खाना खाने के दौरान बाहर से किसी ने उन्हें आवाज दी। जैसे ही वे बाहर आए, एक मुंह ढंके युवक ने नजदीक से कट्टे से फायर कर दिया। गोली उनके कंधे के पास लगी। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सीटी स्कैन में गोली शरीर के भीतर नहीं पाई गई है, लेकिन ऐहतियातन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

 

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल प्रधान आरक्षक से घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

घायल प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग ने संदेह जताया है कि हमला मेहुती निवासी अच्छू गौतम ने किया हो सकता है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अच्छू गौतम की गाड़ी पुलिस द्वारा थाने में खड़ी करवाई गई थी, जिससे वह नाराज था। रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया हो, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।

सीएसपी महेन्द्र सिंह का बयान
सीएसपी महेन्द्र सिंह ने बताया, “प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग के कंधे पर गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर है और बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu