जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई,एक की मौत दो घायल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सिवनी| जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाम के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे। जब वह लखनवाड़ा के समीप पहुंचे तो अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर में जा घुसी।

 

इस हादसे में बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने लखनवाड़ा पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक की स्थिति को देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। मृतक का नाम नंदकिशोर पंचेश्वर निवासी ऐरपा है। वहीं घायलों के नाम सागूलाल और श्यामबाई है। लखनवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu