भोपालमध्य प्रदेश

विवादित फिल्म घूसखोर पंडित के ट्रेलर पर भोपाल में ब्राह्मण संगठन का विरोध

विवादित फिल्म घूसखोर पंडित के ट्रेलर पर भोपाल में ब्राह्मण संगठन का विरोध

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी हुए फिल्म ट्रेलर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ब्राह्मण समाज से जुड़े एक संगठन ने ट्रेलर में इस्तेमाल की गई कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ब्राह्मण संगठन के प्रदेश नेतृत्व कर्ता पं. पुष्पेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेलर में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग किया गया है।

उनका कहना है कि कुछ संवाद ऐसे हैं, जिन्हें वे पूरे समुदाय की छवि धूमिल करने वाला मानते हैं। ब्राह्मण संगठन के अनुसार ट्रेलर में ऐसे शब्द और संदर्भ उपयोग किए गए हैं, जो ब्राह्मण समाज को नकारात्मक और आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करते हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समाज विशेष की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। पं. पुष्पेन्द्र मिश्र ने कहा कि किसी भी जाति या समाज को गलत ढंग से चित्रित करना सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। ऐसे कंटेंट पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म निर्माता ट्रेलर से आपत्तिजनक अंश नहीं हटाते तो वे पुलिस में FIR दर्ज कराने, और न्यायालय में परिवाद दायर करने जैसी कानूनी कार्रवाई करेंगे। सदस्यों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button