जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आर्मी बेस वर्कशॉप में कर्मचारी पर गिरा बोफोर्स का क्रेडल प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रवाना किया निजी अस्पताल

जबलपुर यशभारत।शहर में स्थित 506आर्मी बेस वर्कशॉप में काम के दौरान एक कर्मचारी पर बोफोर्स तोप का भारी भरकम क्रेडल गिर गया।जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद सेक्शन में हड़कंप मच गया।तत्काल घायल कर्मचारी को साथियों ने उठाया और उसे एम आई रूम ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बोफोर्स सेक्शन में एश्वर्य सिन्हा नामक कर्मचारी अपने साथियों के साथ सुबह करीब 10 बजे बोफोर्स तोप को सुधारने के लिए काम कर रहा था।तभी उसका वजनी क्रेडल उसके ऊपर गिर गया।जिससे उसके सीने ,सिर और हाथ आदि में चोट लग गई।बताया जाता है कि कर्मचारी को अंदरुनी चोटें ज्यादा हैं।खबरों के अनुसार वजनी सामान को क्रेन द्वारा उठाया जाना चाहिए।लेकिन कतिपय कारणों से क्रेडल उतारते समय क्रेन का उपयोग नहीं किया जा रहा था।बहरहाल जख्मी कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेट्रो अस्पताल रवाना कर दिया है।

इनका कहना है*
ऐसा विशेष नहीं है घटना सामान्य है और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
कर्नल अमित पांडे
एडमिन
506आर्मी बेस वर्कशॉप जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu