भोपालमध्य प्रदेश
बड़ा तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, डूबने से हुई मौत

बड़ा तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, डूबने से हुई मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तालाब में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिला है। महिला की पहचान लुभना पति शुभम कुमार प्रजापति (उम्र 19 वर्ष) निवासी रेतघाट तलैया के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को लुभना बड़ा तालाब के पानी में डूब गई थीं। जिसके बाद उनका शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हालांकि, महिला के डूबने या मौत के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।






