इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की दर्दनाक हत्या

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नजीराबाद इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवारों के बीच कुल्हाड़ी-सब्बल चले। संघर्ष में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। खूनी संघर्ष के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद
पुलिस के मुताबिक, नजीराबाद थाना क्षेत्र के भमोरा के ग्राम सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। यहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जसवंत गुर्जर और रंगलाल गुर्जर पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। छह से ज्यादा घायल हैं। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें बैसरिया के सिविल हॉस्पिटल से हमीदिया रेफर किया गया है।

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

1.5/5 - (2 votes)

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button