विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ

विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ
भोपाल यशभारत। निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 152 भोपाल दक्षिण-पश्चिम में नियुक्त बीएलओ अजीत सिंह बुन्देला को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि बुन्देला को बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद वे निर्धारित समयसीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को पूरा करने में विफल रहे। कार्य में उदासीनता, फील्ड में अनुपस्थित रहने और प्रगति न लाने को आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं समयबद्ध है, ऐसे में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। निलंबन अवधि में अजीत सिंह बुन्देला का मुख्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 152 भोपाल दक्षिण पश्चिम का कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।






