जबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्यविडियो

भाजपा संगठन चुनाव, शहर लक्ष्य के करीब, ग्रामीण अभी पीछे

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

जबलपुर, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव चल रहे हैं। जिसको लेकर पहले सदस्यता अभियान चलाया गया और अब सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं ।भाजपा द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया था कि जिन सदस्यों के द्वारा अपने रेफरल पर कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे उन्हें ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। जिसको लेकर जिले में हर बूथ पर कम से कम दो सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। यदि जिले की बात करें तो यहां 2144 बूथ है जिसके चलते जिले में 4288 सक्रिय सदस्य कम से कम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। गुरुवार तक 3355 सदस्य बना लिए गए थे लेकिन जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शहर की टीम ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है वहीं ग्रामीण बहुत पीछे नजर आ रही है।

शहर ने मारी बाजी

सदस्यता अभियान को लेकर महानगर की बात करी जाए तो यहां यह 957 बूथ है। ऐसे में 1914 सक्रीय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था ।जिसमें से 1820 सक्रिय सदस्य बना लिए गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा लक्ष्य से थोड़ा पीछे है लेकिन सक्रीय सदस्य बनाने की तारीख 30 नवंबर हो जाने के चलते यह आंकड़ा भी पूरा हो जाएगा। शहर में सबसे ज्यादा समस्या उन वरिष्ठ नेताओं के सामने आ रही है जो पार्टी के लिए काम तो कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपने रेफरल पर 50 सदस्य बनने में हीलाहवाली कर दी और अब सक्रिय सदस्य नहीं बन पा रहे हैं।

बड़े नेताओं ने बिगाड़ा गणित

सक्रिय सदस्यों को लेकर जो समस्या सामने आ रही है, उसका कारण है बड़े नेताओं द्वारा अपने आप को बड़ा दिखाने के लिए हजारों की संख्या में अपने रेफरल पर सदस्य बना देना। जिसके चलते जमीनी सक्रिय कार्यकर्ता अपने 50 सदस्य नहीं बना पाए और ग्रामीण भाजपा सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य जोड़ने को लेकर परेशान हो रही है। ग्रामीण की चार विधानसभा सीटों पर 1187 बूथ है ऐसे में यहां लक्ष्य के अनुसार 2374 सक्रिय सदस्य होने चाहिए थे लेकिन आंकड़ा सिर्फ 1535 तक ही पहुंच पाया है।

अब पर्चियो का सहारा

वैसे तो सक्रिय सदस्य के साथ-साथ अब शक्ति केंद्रों की स्थापना होने लगी है, याने बूथ अध्यक्षों की नियुक्तियां हो रही हैं। लेकिन सक्रिय सदस्य का आंकड़ा पूरा होता न देख भाजपा द्वारा ऑनलाइन के साथ-साथ अब मैन्युअल पर्चियां काटी जा रही हैं याने जिन लोगों के द्वारा 50 सदस्य नहीं बनाए गए थे उन्हें सक्रिय सदस्य बनने के लिए पर्ची काटी जा रही है और 50-50 सदस्य बना कर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है । जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि ग्रामीण भाजपा भी अपने लक्ष्य के आसपास पहुंच जाएगी।

 

AAAA 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button