भोपाल

भाजपा नेताओं का ड्रग तस्करी के आरोपियों को संरक्षण-जीतू पटवारी -पटवारी ने लगाए आरोप

भाजपा नेताओं का ड्रग तस्करी के आरोपियों को संरक्षण-जीतू पटवारी
-पटवारी ने लगाए आरोप
भोपाल यशभारत।
राजधानी में ड्रग तस्करी के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सत्ता पक्ष के नेताओं व मंत्रियों पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की नैतिक और प्रशासनिक विफलता का भी जीता-जागता प्रमाण है। जिस आरोपी यासीन ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया, वह भाजपा के मंत्रियों और नेताओं के साथ गहरे संबंध रखता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ड्रग तस्करी का आरोपी यासीन की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आना दर्शाता है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की भ्रष्ट और अपराधियों से मिलीभगत का पर्दाफाश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताना चाहिए कि क्या आरोपी यासीन उनके किसी मंत्री से जुड़ा हुआ है? क्या भाजपा की सत्ता के गलियारों से ड्रग कारोबार को संरक्षण मिल रहा है?
कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगे-
1-इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री तत्काल सफाई दें और दोषी नेताओं को बर्खास्त करें।
2-इस मामले की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र जांच कराई जाए।
3-प्रदेशभर में ड्रग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए, जिसमें किसी भी रसूखदार को न बख्शा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button