जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हरियाणा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

हरियाणा में बीजेपी बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। बीजेपी 50 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। हरियाणा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल को फेल कर रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि बड़ी जीत की ओर है। कैथल से रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने जीत दर्ज की है। लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी जीत गए हैं। हरियाणा के मंत्री अनिल विज शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे थे। हालांकि उन्होंने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दे दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं क संबोधित करेंगे। बीजेपी ने जश्न के लिए 100 किलो जलेबी का ऑर्डर दे दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया है।

 

लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला था। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया था। इस बार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ था।

: नालवा सीट पर बीजेपी की जीत

e: हरियाणा की नालवा सीट से भाजपा उम्मीदवार रणधीर पानिहर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मान को 12144 मतों से हराया।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: कुमारी सैलजा ने क्या कहा

Haryana Chunav Result 2024 live: कुमारी सैलजा ने कहा कि हम सबने मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के परिणाम हमारे लिए निराशाजनक हैं। हमें इसपर विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि हाई कमान को देखना होगा कि हरियाणा में क्य हुआ है।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े

Haryana Chunav Result 2024 live: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 50 सीटें पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 35 और आईएनएलडी 2 पर आगे है। बाकी तीन सीटों पर अन्य ने बढ़त बना रखी है। कई सीटों पर परिणाम आ गए हैं। अब तक बीजेपी 27 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 23 पर आगे है। कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है और 13 पर आगे है।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: मेहम सीट पर कांग्रेस की जीत

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा की मेहम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलराम डांगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी बलरात कुन्डु को 18060 मतों से हराया। गोहाना सीट से भाजपा उम्मीदवार अरविंद कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंह मलिक को 10429 मतों से हराया।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: घरौंदा सीट पर बीजेपी की जीत

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा की घरौंदा सीट से भाजपा उम्मीदवार हरविंदर कल्याण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर सिंह राठौड़ को 4531 मतों से हराया है।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा में किन सीटों पर खिला कमल

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा में 50 सीटों पर कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है। कई सीटों पर फाइनल परिणाम आ भी गए हैं। क्लिक कर विस्तार से पढ़ें

 

Haryana Chunav Result 2024 live: दशहरे पर हो सकता है बीजेपी का शपथ ग्रहण

Haryana Chunav Result 2024 live: मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ता जश्न मान रहे हैं। दिवाली के अंदाज में पटाखे जलाए जा रहे हैं।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: हिसार से सावित्री जिंदल जीतीं

Haryana Chunav Result 2024 live: देश की सबसे अमीर मह‍िला सावि‍त्री ज‍िंदल, ज‍िन्‍हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो अकेले चुनाव लड़ी और अब शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इनकी टक्कर बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता और कांग्रेस के रामनिवास राडा से थी। सावित्री जिंदल की उम्र लगभग 74 वर्ष है और उन्होंने पहले ही कह दिया था कि यह उनका आखरी चुनाव है। वहीं, उनकी शानदार जीत पर हिसार में बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया। सबसे खास बात ये है कि इस जश्न में उनके बेटे नवीन जिंदल भी शामिल हुए। माँ बेटे खुली जीप में हिसार की सड़कों पर निकले और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। बता दें कि नवीन कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा के नतीजों पर शाम 5 बजे कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं पीएम मोदी भी शाम को बीजेपी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायब सिंह सैनी को किया फोन

Haryana Chunav Result 2024 live: पीएम मोदी ने फोन करके नायब सिंह सैनी को जीत के लिए बधाई दी है। दोनों के बीच करीब 2 से तीन मिनट तक बातचीत हुई। हरियाणा में बीजेपी 50 सीटों पर आगे है और बहुमत से सरकार बनाने की स्थित में दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही आगे है।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: फरीदाबाद सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत

Haryana Chunav Result 2024 live: हरियाणा की फरीदाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला को 48388 मतों से हराया। कलांवली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजिन्दर सिंह देसुजोधा को 22959 मतों से हराया।

 

Haryana Chunav Result 2024 live: रानियां सीट पर जीते बसपा के अर्जुन चौटाला

Haryana Chunav Result 2024 live: रानियां से पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला चुनाव हार गए हैं। यहां इनेलो-बसपा उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत दर्ज की है।

अर्जुन चौटाला ने 4228 वोटों से जीत हासिल की है और उन्हें कुल 43719 वोट मिले हैं।। ये सीट शुरुआत से ही काफी चर्चा में रही क्योंकि यहां मुकाबला दादा और पोते के बीच रहा।

इस विधानसभा सीट से अर्जुन चौटाला के सामने उनके दादा रणजीत चौटाला निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। रणजीत चौटाला तीसरे स्थान पर थे उन्हें 36313 वोट मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के सर्व मित्तर हैं जिन्हें 39491 वोट मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button