जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा: संतोष बरकड़े बने अध्यक्ष

जबलपुर, यशभारत। जिला पंचायत अध्यक्ष जबलपुर की कुर्सी में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा के संतोष बरकड़े अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। लंबे घमासान के बाद भाजपा ने अपना अध्यक्ष बनाने में सफलता हासिल की है। आज सुबह से भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जिला पंचायत में जमावड़ा रहा। भाजपा के संतोष बरकड़े को 8 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के रामकुमार सैय्याम को 7 वोट मिले। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से दो रिजेक्ट हुए हैं।
- भाजपा नेताओं का कहना है
भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनना पहले से तय था। जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी की नीतियों का साथ दिया। सब मिलकर गांवों में समग्र विकास की इबारत लिखेंगे।
अजय विश्नोई, विधायक पाटन - पार्टी की संयुक्त प्रयास, हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका और पार्टी संगठन की एकता ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता है। पंचायतों का विकास अब भाजपा के हाथों में है।
इंदू सुशील तिवारी, विधायक पनागर - जनपद में परचम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का बना है। जनता ने पार्टी की नीतियों को स्वीकार किया है और यही नतीजा है कि जबलपुर में गांव की सरकार भाजपा की होगी।
रानू तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष भाजपा