जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिहार राजनीति के सियासी गलियारों में हलचल तेज,पटना से दिल्ली तक नजरें टिकीं, बड़े फैसले की वेटिंग में बिहार की राजनीति 

जबलपुर, यश भारत।

बिहार राजनीति के सियासी गलियारों में हलचल तेज,पटना से दिल्ली तक नजरें टिकीं, बड़े फैसले की वेटिंग में बिहार की राजनीति

जबलपुर, यश भारत। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी संकेत सामने आया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों से राजधानी पटना का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।सूत्रों के अनुसार जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर बैठकों का दौर तेज है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक भी हुई, जिसे संभावित राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, इन चर्चाओं पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ कहा है कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने जैसी कोई बात नहीं है।इधर, अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा—इस पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कयासों में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम सामने आ रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को नई राजनीतिक भूमिका में लाने की रणनीति पर विचार हो सकता है।फिलहाल न तो राज्यसभा जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हुई है और न ही नेतृत्व परिवर्तन पर स्थिति साफ है, लेकिन इतना तय है कि आने वाले दिनों में बिहार की सियासत कोई बड़ा मोड़ ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button