बिहार चुनाव परिणाम,यश भारत अरुणोदय पंचांग की भविष्यवाणी सच साबित

जबलपुर यश भारत। यश भारत समाचार पत्र का यश भारत अरुणोदय पंचांग 14 नवंबर को बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी कसौटी पर फिर खरा उतरा है ज्योतिषाचार्य लोकेश व्यास द्वारा रचित यह पंचांग पूर्व में भी अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रख्यात हो चुका है पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक विपक्ष के नेता राहुल गांधी ममता बनर्जी के बारे में भविष्यवाणियां सच साबित हुई है।

पंचांग में श्री व्यास ने लिखा है कि अमित शाह की कुशल संगठन की धुरी के कारण बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू गठबंधन को बहुत अधिक लाभ मिलेगा।बिहार में गठबंधन को जो लाभ मिला है वह अनुमानों से भी कहीं अधिक है ,पंचांग में लिखा है कि नीतीश कुमार को भाजपा से भी चुनौती मिलेगी अब यह भी देखा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सीट संख्या जदयू की सीट संख्या से ज्यादा है निश्चित रूप से मुख्यमंत्री कोई भी बने लेकिन जेडीयू अब भारतीय जनता पार्टी पर उसे तरह का दबाव नहीं बन पाएगी ,जो पिछली सरकार में दिखाई दे रहा था ।







