ग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा; जॉइन करेंगे शिंदे की शिवसेना

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वह आज ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।”

इस्तीफे की वजह?
मिलिंद देवड़ा 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई की दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे के शिवसेना (यूबीटी) भी इस सीट पर दावा ठोक रही है। कांग्रेस यह सीट ठाकरे गुट को देने पर सहमत भी है। इस बात से देवड़ा काफी नाराज थे। अब वह शिंदे गुट जॉइन करने जा रहे हैं। इस बात की भी खबर है कि उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

इस सीट का प्रतिनिधित्व 2014 से पहले देवड़ा करते थे। इससे पहले देवड़ा ने कहा था कि चूंकि सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी को भी दावे नहीं करने चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की गठबंधन सहयोगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली देवड़ा के बेटे देवड़ा ने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट पर जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button