जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, टॉवर गिरा, कई मजदूरों की हालत गंभीर, एक का पैर कटा

प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया। दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेशन तार खींचने समय खंभा टूटकर नीचे गिर गया। जिससे काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए। आनन-आनन में सभी एसआरएन ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।