भोपाल

भोपाल की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ भोपाल गेट पर मनाई गई 

भोपाल की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ भोपाल गेट पर मनाई गई
भापाल यशभारत। भोपाल की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ का जश्न धूमधाम से मनाया गया। भोपाल गेट पर हजारों लोग प्रात: 9 बजे एकत्र हुए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई व तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में आलोक शर्मा ने मिठाईयां खिलाकर लोगों को आजादी की बधाई दी। भोपाल की आजादी के लिए बलिदानियों के चित्र पर माल्यर्पण कर याद किया गया।
कादम्बिनी संस्था ने मनाया आजादी का जश्र
बैरसिया रोड़ स्थित पारस नगर कालोनी करोंद में रविवार को भोपाल का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पूरा भारत देश 15 अगस्त 1947को आजाद होने के बाद भी भोपाल आजाद नहीं हुआ। भोपालवासी गुलामी के चुंगल में फंसे रहे और 1 जून 1949 को बड़े संघर्ष के बाद आजाद हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर आतिशबाजी की गई व भारतमाता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान रहवासियों ने वंदे मातरम और राष्ट्र गान गया। इस अवसर सुमित मिश्रा, बृजमोहन प्रजापति, मनीष विश्वकर्मा, नरेंद्र पटेल, रवि गुप्ता, सुनील धाकड़, चंद्र कुमार ललवानी, रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button