भोपाल

भोपाल: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच शुरु 

भोपाल: युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच शुरु 
​भोपाल,यशभारत। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर चौक इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान गोकुल पवार (पिता प्रमोद कुमार), निवासी जवाहर चौक के रूप में हुई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, गोकुल पवार ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिवार वालों ने जब उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तत्काल फंदे से उतारकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेक करने के बाद गोकुल पवार को मृत घोषित कर दिया।वही  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button