भोपाल: सेंट्रल जेल के विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, हमीदिया अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल: सेंट्रल जेल के विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, हमीदिया अस्पताल में तोड़ा दम
भोपाल,यश भारत। राजधानी की सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैदी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सीने में दर्द के बाद हुआ था बेहोश
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैदी ने अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसके कुछ ही देर बाद वह बैरक में बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
दुष्कर्म के मामले में था बंद
मृतक कैदी पिछले 7 महीनों से जेल में बंद था। उस पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा था। फिलहाल मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही थी।







