भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

भोपाल: हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी इंदौर से गिरफ्तार
​भोपाल,यशभारत।  राजधानी के  हबीबगंज  थाना पुलिस ने  हत्या के प्रयास के मामले में  फरार आरोपी को इंदौर से  गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना  14 अक्टूबर  की रात की है, जब सात नंबर बस स्टॉप पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी गौरव जैन, मोंटी, नवल राजपूत और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की।
थाना प्रभारी संजीव चौकसे  ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनो  आरोपियों  को इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित लाईट हाउस परिसर  से हिरासत में लिया।  जिनके नाम ​सचिन परसराम (उम्र 34 वर्ष), पिता रामकुमार परसराम, निवासी शांति नगर, एमपी नगर, ​शुभम उर्फ डब्ल्यू (उम्र 31 वर्ष), पिता रामकुमार परसराम, निवासी शांति नगर, एमपी नगर।  वही पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय भोपाल में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button