भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल नगर निगम की बड़ी लापरवाही, पेयजल लाइन के ठीक ऊपर खड़ा कर दिया शौचालय

भोपाल नगर निगम की बड़ी लापरवाही, पेयजल लाइन के ठीक ऊपर खड़ा कर दिया शौचालय

भोपाल, यशभारत। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 35 मौतों की चीखें अभी शांत भी नहीं हुई हैं, कि राजधानी भोपाल में नगर निगम की एक ऐसी ही जानलेवा लापरवाही सामने आई है। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम के इंजीनियरों ने तकनीकी मापदंडों को ताक पर रखते हुए मुख्य पेयजल पाइपलाइन के ठीक ऊपर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया है। यह चूक भविष्य में किसी बड़ी जल त्रासदी का कारण बन सकती है।

सीधे नलों में पहुंचेगा गंदगी वाला पानी!
हैरानी की बात यह है कि जिस पाइपलाइन से हजारों घरों में पीने का पानी सप्लाई होता है, उसी के ऊपर शौचालय की नींव रखी गई है। जानकारों का कहना है कि यदि पाइपलाइन में जरा सा भी लीकेज हुआ, तो शौचालय का दूषित पानी और सीवेज प्रेशर के कारण सीधे पेयजल पाइपलाइन में समा जाएगा। इससे पूरे इलाके में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

मरम्मत के रास्ते भी हुए बंद
स्थानीय नागरिकों ने इस निर्माण पर कड़ा ऐतराज जताया है। बड़ा सवाल यह है कि यदि भविष्य में पाइपलाइन फटती है या लीकेज होता है, तो नगर निगम उसे कैसे सुधारेगा? क्या पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए हर बार शौचालय तोड़ा जाएगा? या फिर लीकेज को वैसे ही छोड़कर जनता को गंदा पानी पीने पर मजबूर किया जाएगा?

इनका कहना है..
शायद लोकल इंजीनियर ने कोई टेक्निकल एनालिसिस की होगी। हालांकि, यह गंभीर विषय अब संज्ञान में आया है। मैं जल्द ही इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करूँगा और सुनिश्चित करूँगा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न हो।
किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष, नगर निगम भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button