भोपालमध्य प्रदेश

सावधान भोपाल! नए साल के जश्न में पीकर चलाई गाड़ी तो लगेगा 10,000 का फटका, 48 जगहों पर होगी सख्त चेकिंग

सावधान भोपाल! नए साल के जश्न में पीकर चलाई गाड़ी तो लगेगा 10,000 का फटका, 48 जगहों पर होगी सख्त चेकिंग

​भोपाल, यशभारत। नए साल के जश्न के दौरान शहर की सड़कों पर हुड़दंग और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भोपाल पुलिस ने कमर कस ली है। नगरीय यातायात पुलिस द्वारा ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों (ड्रिंक एंड ड्राइव) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशे में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर चालक को 10,000 रुपये तक का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

​ब्रीथ एनालाइजर से हो रही जांच
​यातायात पुलिस द्वारा वर्तमान में शहर के 9 प्रमुख चौराहों और तिराहों पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। यहां ब्रीथ एनालाइजर के जरिए वाहन चालकों के अल्कोहल लेवल की जांच की जा रही है। अब तक ऐसे एक दर्जन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है।

​नए साल पर चार दर्जन स्थानों पर रहेगी पैनी नजर
​पुलिस विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम और नववर्ष के आयोजनों को देखते हुए चेकिंग अभियान को और विस्तार दिया जाएगा। जिला बल और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमें शहर के लगभग 48 (चार दर्जन) अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगी। इस दौरान न केवल मुख्य मार्ग, बल्कि कॉलोनियों और कनेक्टिंग रोड्स पर भी नजर रखी जाएगी।

WhatsApp Image 2025 12 29 at 21.55.04

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button