भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

भोपाल: ‘रन फॉर यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
​सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने किया भव्य आयोजन
​भोपाल, यशभारत। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राजधानी के नागरिकों, विद्यार्थियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

1761900710 WhatsApp Image 2025 10 31 at 11.09.40

​मुख्यमंत्री ने किया नमन और दिलाई शपथ
​कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने देश की अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के महत्वपूर्ण योगदान और बलिदानों को याद किया।​मुख्यमंत्री ने उपस्थित हजारों प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

1761900735 WhatsApp Image 2025 10 31 at 11.09.41

​यह था मैराथन का रूट

1761900740 WhatsApp Image 2025 10 31 at 11.09.42

​मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक से हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन को रवाना किया। राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर दौड़ रहे प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैराथन शौर्य स्मारक से प्रारम्भ होकर व्यापम चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल, एमपी नगर चौराहा होते हुए जेल पहाड़ी, कंट्रोल रूम तिराहे से गुजरी और अंततः लाल परेड मैदान पर समाप्त हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button