भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी, भवानी संगठन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में बछड़े का कटा सिर मिलने से सनसनी, भवानी संगठन ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

राजधानी में तनाव: पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा

भोपाल, यशभारत। राजधानी के लाल कोठी मालीखेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों को एक छोटे बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में दहशत और तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग और भवानी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आक्रोश में लोग घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसे सीधे तौर पर गौहत्या से जुड़ा मामला बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस क्रूरता से इस कृत्य को अंजाम दिया गया है, उससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश नजर आती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और साक्ष्य जुटाए।

प्रशासन को अल्टीमेटम भवानी संगठन ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि भोपाल जैसी राजधानी में इस तरह की घटना होना कानून व्यवस्था की विफलता है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई (रासुका आदि) की जाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button