भोपालमध्य प्रदेश

सावधान! नए साल की बधाई के साथ आ सकता है ‘साइबर फ्रॉड’, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Table of Contents

सावधान! नए साल की बधाई के साथ आ सकता है ‘साइबर फ्रॉड’, भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

​भोपाल, यशभारत। नए साल के जश्न के बीच साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। खुशियों के इस माहौल में आपकी एक छोटी सी लापरवाही बैंक खाता खाली कर सकती है। इसे देखते हुए साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों को ‘हैप्पी न्यू ईयर’ संदेशों की आड़ में होने वाले साइबर हमलों से बचने की सलाह दी गई है।

​अपराधियों के नए पैंतरे: कार्ड और वीडियो के नाम पर धोखा

​पुलिस के अनुसार, अपराधी आजकल व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर लुभावने मैसेज भेज रहे हैं। इनके सामान्य तरीके कुछ इस प्रकार हैं। फर्जी शुभकामना लिंक कार्ड या वीडियो के नाम पर लिंक भेजकर मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कराना। शुभकामना संदेशों के साथ बैंक या यूपीआई लॉगिन पेज जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटों के लिंक भेजना। या लकी ड्रा या न्यू ईयर गिफ्ट का लालच देकर व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी मांगते है। । जैसी ही आप एसी फाइलें डाउनलोड करेगें उसी समय आपका फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेना।

​सुरक्षा के लिए अपनाएं ये उपाय

​साइबर पुलिस ने सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
​किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
​बैंक, कार्ड या UPI पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
​ऑफर या गिफ्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही रिडीम करें।
​पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते समय बैंकिंग लेनदेन न करें।
​मोबाइल में एंटीवायरस और सुरक्षा अपडेट हमेशा चालू रखें।
​अगर गलती से ऐप इंस्टॉल हो जाए, तो तुरंत करें ये काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button