भोपालमध्य प्रदेश

सावधान! रेलकर्मियों और पेंशनर्स को ठगने की कोशिश; भोपाल मंडल ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

सावधान! रेलकर्मियों और पेंशनर्स को ठगने की कोशिश; भोपाल मंडल ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

भोपाल, यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर ठगों द्वारा खुद को रेल अधिकारी बताकर कर्मचारियों को निशाना बनाने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

फर्जी अधिकारी बनकर मांग रहे हैं गोपनीय जानकारी
रेल प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ अज्ञात जालसाज सेवानिवृत्त होने वाले या हाल ही में रिटायर हुए रेलकर्मियों को फोन कर रहे हैं। ये ठग खुद को रेलवे के उच्च पदस्थ अधिकारी बताते हैं और पेंशन सेटलमेंट या अन्य विभागीय प्रक्रियाओं के बहाने बैंक खाता नंबर, एटीएम विवरण, ओटीपी और पिन जैसी गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।

रेलवे कभी नहीं मांगता बैंकिंग डेटा
जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल मंडल ने स्पष्ट किया है कि रेलवे का कोई भी विभाग या अधिकारी फोन के माध्यम से बैंकिंग संबंधी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगता है। इस तरह की कॉल पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी का हिस्सा हैं। प्रशासन ने अपील की है कि कर्मचारी किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें।
रेल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे इस जानकारी को अपने परिजनों और सहकर्मियों तक भी पहुंचाएं ताकि साइबर अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button