
जबलपुर यशभारत। जिले के बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिनसी के पास पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रक में ठूस ठूसकर दर्जनों मवेशी भरे गए थे, जिन्हें अवैध ढंग से परिवहन किया जा रहा था।पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में मवेशी पाए गए। जिसमे से कुछ मवेशी मृत हालत में मिले। ट्रक चालक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। बरगी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजने की व्यवस्था की है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहा ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।







