भोपालमध्य प्रदेश

​बैरसिया: पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या, एक गंभीर घायल

​बैरसिया: पैसों के विवाद में दोस्त की हत्या, एक गंभीर घायल
भोपाल,यशभारत। राजधानी से सटे बैरसिया इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम कड़ैया में आज सुबह तीन लोगों ने मिलकर दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में संजय मीणा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी हेमराज गुर्जर गंभीर रूप से घायल है, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​पुलिस के मुताबिक, मृतक संजय मीणा और घायल हेमराज गुर्जर जब बैठे थे, तभी उनका राम सिंह, प्रीतम सिंह और रतन सिंह नामक तीन लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। संजय मीणा को बचाने आए हेमराज पर भी हमला किया गया और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
​पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button