भोपालमध्य प्रदेश
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को दीं होली की शुभकामनाएं
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली का त्योहार प्रमुख रूप से रंगोत्सव, भाई-चारा एवं सामाजिक एकता को बढ़ाने वाला त्योहार है । पौराणिक कथा के अनुसार होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई एवं विजय का त्योहार भी है जिसमें होलिका दहन के माध्यम से बुराई के अंत का जश्न मनाया जाता है। हिंदू धर्म प्रेमी आपस में रंग गुलाल लगाकर आपसी भाई-चारे को मजबूत कर सनातन धर्म, अनेकता में एकता, भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं को जीवंत बनाये रखते हुए इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लाह से मनाते हैं।
तोमर ने पुनः बधाई देते हुए कहा कि हमारे मध्य प्रदेश में सर्वत्र खुशी का वातावरण रहे तथा चहुंओर विकास की राहों पर प्रदेश निरंतर अग्रसर रहे।







