जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव : पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, वोटिंग का काउंटडाउन शुरू

सबसे अधिक केंद्र पनागर विधानसभा में तो सबसे कम केन्द्र वाली है कैंट विधानसभा क्षेत्र

जबलपुर यश भारत। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आखिरी चरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। गुरुवार सुबह 7 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए निर्वाचन सामग्री वितरण केंद्र से आठों विधानसभाओं के लिए ईवीएम मशीन सहित चुनावी सामग्री का वितरण प्रारंभ हो गया है।
जानकारी के मुताबिक जिले में निर्वाचन हेतु 2132 पोलिंग स्टेशन बनाई गई है। जिनके लिए 2132 पोलिंग टीम गठित कर भेजी गई है जिसमें से 113 पोलिंग टीम को रिजर्व रखा गया है। जो मशीन खराब हो जाने पर या किसी अन्य तरह के व्यवधान की स्थिति में मोर्चा संभालेंगे। यदि विधानसभावार मतदान केंद्रों की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदान केंद्र पनागर विधानसभा सीट में बनाए गए हैं। जिनकी संख्या 310 है। वही सबसे कम मतदान केंद्र कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं जिनकी संख्या 214 है।
पहली बार हुई नई व्यवस्था
परिसर में जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये अलग-अलग वितरण केंद्र बनाये गये हैं। प्रत्येक वितरण केंद्र पर उतनी ही टेबल लगाई गई हैं जितने मतदान केंद्र उस विधानसभा क्षेत्र में हैं । आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण एक साथ किया जायेगा । ऐसा पहली बार होगा कि मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिये मतदान केंद्र वार टेबल लगाई है।

2 1 4

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App