इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप

मामले को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा

असम के मुख्यमंत्री का कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप

मामले को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा

असम, यश भारत असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ के खिलाफ पाकिस्तान से संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलिजाबेथ के पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख से करीबी संबंध हैं और वह भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक पाकिस्तानी नागरिक को रिपोर्ट करती हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इसी कारण असम सरकार ने इसे “राष्ट्रीय गंभीरता का विषय” मानते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच हो सके।

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य सरकार के पास इस संबंध में कुछ इनपुट और सूचनाएं हैं, जिन्हें केंद्र सरकार के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

वहीं, कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया आना बाकी है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button