अशोक हॉल स्कूल में ‘सेवन वंडर्स’ थीम पर वार्षिक खेल उत्सव सम्पन्न
मंगलवार को ‘सेवन वंडर्स’ थीम पर वार्षिक खेल उत्सव

अशोक हॉल स्कूल में ‘सेवन वंडर्स’ थीम पर वार्षिक खेल उत्सव सम्पन्न
जबलपुर। अशोक हॉल जूनियर एंड हाई स्कूल, विजयनगर में मंगलवार को ‘सेवन वंडर्स’ थीम पर वार्षिक खेल उत्सव उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, मशाल प्रज्वलन और विश्व शांति के प्रतीक बहुरंगी गुब्बारों के उड़ान के साथ हुई। छात्रों ने आकर्षक मार्चपास्ट, बैंड परेड और रिले रेस, स्केटिंग, जिमनास्टिक, मलखंब, योग सहित कई रोमांचक खेल प्रस्तुतियाँ दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने विश्व के सात अजूबों पर आधारित नृत्य और प्रदर्शन कर एकता, संस्कृति और मानवता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि खेल character, teamwork और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या आशिमा जॉन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ उत्सव सम्पन्न हुआ।







