भोपालमध्य प्रदेशराज्य

आचार्य विशुद्ध सागर जी का भोपाल आगमन, निकाली भव्य शोभा यात्रा

आचार्य विशुद्ध सागर जी का भोपाल आगमन, निकाली भव्य शोभा यात्रा

भोपाल/जबलपुर, यशभारत। राजधानी में जैन समाज के जब नव पट्टाचार्य 108 परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज अपने 32 मुनिराजों के संघ भोपाल पहूंचे इस शुभ अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।शोभा यात्रा की शुरुआत लालघाटी स्थिात जिनालय से हुई, जहाँ पर आचार्य संघ ने दर्शन कर पूजा अर्चना की। आचार्य संघ के दर्शनोपरांत शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई चौक बाजार जैन मंदिर पहुंची। यहां पर प्रवचन सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने कहा पिछले जन्मों के पुण्य होने के कारण ही व्यक्ति को यह दृश्य देखने का मिलता है कि किस प्रकार एक पत्थर भी भगवान के रूप में प्रतिष्ठित होता है। यह अवसर अत्यंत पुण्यदायी होता है और सभी को ऐसे कार्यक्रमों में साक्षी अवश्य बनना चाहिए।
इसी अवसर पर जबलपुर अमृत तीर्थ में आगामी पंच कल्याणक महोत्सव के लिए संजय शुभ, संदीप स्टार, मुकेश फणीस, अनिल सागर, मिलन भारतीय, और आलोक जैन ने श्रीफल भेंट कर आचार्य संघ को आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में जैन समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंच कल्याणक आयोजन समिति ने नगरवासियों से इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button