जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

असामाजिक तत्व तोड़ रहे गमले, जगह-जगह पीक के निशान ,ओवर ब्रिज शुरू होने के बाद देखी जा रही विसंगतियां, शाम होते ही लग जाता है शराबियों का जमावड़ा 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर,यश भारत। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े जबलपुर के फ्लाई ओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण 27 सितंबर को किया है। जबलपुर शहर में बन रहे सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है, जिसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ओव्हर ब्रिज निर्माण के बाद अब यहां पर विसंगतियां देखी जा रही हैं। यहां सजावट के लिए रखे गमले को आसामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिये गये है, इसके साथ ही ओवल ब्रिज की बाउंड्री वॉल में जगह-जगह पड़े थूक के निशान इस बात की गवाही देते नजर आ रहे हैं कि, शहारवासी जबलपुर की उपलब्धियां को लेकर कितने लापरवाह दिख रहे हैं। आमतौर पर देखा जा रहा है कि ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर की गई लापरवाही अखबार की सुर्खियां बन रही है, लेकिन आम आदमी द्वारा किए जा रहे हैं इस कृत्य की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते शहर की सुंदरता पर भी बदनुमा दाग लग रहा है।

शाम होते ही शराबियों का लगता मजमा

ओवर ब्रिज के बाद जहां मदन महल मार्ग शुरू कर दिया गया है वहीं अब देखा जा रहा है कि अंधेरा होते ही ओवर ब्रिज पर शराबियों का मजमा लग जाता है युवाओं की टोली यहां पर शराबखोरी करती हुई नजर आती है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस से भी की गई है मगर इन शराबियों को सबक सिखाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu