खितौला बैंक डकैती का एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार
न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल पहली बार गुपचुप तरीके से हुई कार्यवाही

जबलपुर यशभारत। क्राइम ब्रांच ने खितौला बैंक डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले एक और आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। हालांकि इस मामले में अब तक ना तो पुलिस ने अधिकृत रूप से कोई जानकारी दी है और ना ही प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की पूरी कार्यवाही गुप्त तरीके से अंजाम दी गई क्योंकि पुलिस के पास आरोपियों की सूची तो लंबी है लेकिन बरामदगी पर सवाल उठ रहे हैं। खितौला बैंक डकैती के मामले में पुलिस अभी तक एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अभी तक 15 किलो सोना में सिर्फ तीन किलो चार सौ ग्राम ही बरामद कर सकी है। डकैती के बारदात को अंजाम देने वाले बिहार निवासी दो अन्य आरोपी फरार है।
गौरतलब है कि खितौला थानान्तर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में 11 अगस्त की सुबह 8.50 बजे हेलमेट पहनकर पहुंचे तीन युवकों ने पिस्टल की नोक पर 20 मिनट में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
बैंक डकैती की साजिश छत्तीसगढ की रायगढ जेल में रची गयी थी। जेल में पाटन जबलपुर निवासी रईस सिंह लोधी मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के अपराध में बंद था। इस दौरान उसी दोस्ती डकैती के आरोप में जेल में निरुद्ध बिहार गैंग से हुई थी। बिहार गैंग का मास्टर माइड राजेश दास उर्फ आकाश दास उम्र 38 विगत 18 जून को जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। निर्धारित योजना के तहत गैंग का मास्टरमाइंड सहित पांच सदस्य जबलपुर आये थे और उन्हीं ने वारदात को अंजाम दिया था।
बैंक डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बच्चू सिंह उर्फ पासवान को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने हिस्से में पाया एक किलो सोना फरार साथी को बेचने के लिए दिया है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बैंक डकैती के आरोप में रईस सिंह लोधी, हेमराज, सोनू वर्मन तथा दमोह निवासी विकास चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मास्टर माइंड राजेश दास उर्फ आकाष दास उम्र 38 तथा उसके सहयोगी इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास निवासी जिला गया तथा डकैती की वारदात में शामिल जहांगीर आलम अंसारी उम्र 48 साल जिला गया,गोलू उर्फ रविकांत पासवान उम्र 24 साल निवासी ग्राम बेलखेडा जिला गया तथा उसके सहयोगी उमेश पासवान उम्र 31 साल निवासी पांडेयपुरा जिला चतरा झारखंड तथा सोना खरीद के वाले हरिओम ज्वेलर्स के संचालक हरि प्रसाद सोनी को बिहार से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बबलू उर्फ बाबू सिंह लोधी निवासी पाटन को सागर देवरी से गिरफ्तार किया है।







