जबलपुरमध्य प्रदेश

जानवर के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

बरगी थाना क्षेत्र की घटना पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर यशभारत। जिले के बरगी थाना क्षेत्र में खेतों में जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट फैलाया गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति कच्चे रास्ते से कहीं जा रहा था रात के समय खेत के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव खेत में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। करंट फैलाने वाले व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल बचाने के लिए कई किसान इस तरह अवैध तरीके से करंट का उपयोग करते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button